श्रीलंकाई मछुआरों के ‘हमले’ में तमिलनाडु के तीन मछुआरे घायल

By भाषा | Updated: September 25, 2021 12:42 IST2021-09-25T12:42:41+5:302021-09-25T12:42:41+5:30

Three Tamil Nadu fishermen injured in 'attack' by Sri Lankan fishermen | श्रीलंकाई मछुआरों के ‘हमले’ में तमिलनाडु के तीन मछुआरे घायल

श्रीलंकाई मछुआरों के ‘हमले’ में तमिलनाडु के तीन मछुआरे घायल

नगापत्तिनम (तमिलनाडु), 25 सितंबर नगापत्तिनम जिले के तीन मछुआरे शनिवार तड़के कोडियाकराई तट के निकट श्रीलंकाई मछुआरों के एक समूह के कथित हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) पुलिस ने बताया कि वेदारण्यम के समीप अरुकोट्टुथुराई के तीन मछुआरों पर आज सुबह कोडियकराई तट के नजदीक हमला हुआ। घटना के समय ये मछुआरे मछली पकड़ रहे थे।

श्रीलंकाई मछुआरे तीन नावों से आए और उन्होंने लोहे की छड़ों से तमिल मछुआरों पर ‘हमला’ कर दिया। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई मछुआरे इनसे पकड़ी हुई मछलियां, जाल, मोबाइल फोन, जीपीएस उपकरण छीन कर फरार हो गए।

घायल मछुआरे आज सुबह तट पर लौट आए। उन्हें नगापत्तिनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मत्स्य विभाग के अधिकारी और सीएसजी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three Tamil Nadu fishermen injured in 'attack' by Sri Lankan fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे