लाइव न्यूज़ :

शराब जैसे पदार्थ का सेवन करने के बाद तमिलनाडु के तीन मछुआरों की मौत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:20 IST

Open in App

नागपट्टिनम /रामेश्वरम (तमिलनाडु), सात मार्च समुद्र में तैरते पाये गए एक कंटेनर में मिले तरल पदार्थ को विदेशी शराब समझकर पीने के बाद तीन मछुआरों की मौत हो गई। यह जानकारी मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि 38 वर्षीय एक मछुआरे की मौत नौका पर ही हो गई जबकि 40 वर्षीय एक अन्य को नागपट्टिनम के एक अस्पताल में मृत घोषित किया गया और 26 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये सभी रामेश्वरम क्षेत्र के उन छह मछुआरों के एक समूह में शामिल थे, जो 1 मार्च को कोडियाकराई के पास से समुद्र में उतरा था। उनके शवों को रविवार को रामेश्वरम लाया गया और दफनाया गया।

इस घटना में जीवित बचे व्यक्तियों के अनुसार, मछुआरों ने शनिवार को उक्त कंटेनर देखा था। उन्होंने इसे खोला और शराब जैसे दिख रहे पदार्थ को पी लिया। तीनों कुछ समय बाद बेहोश हो गए।

नौका में मौजूद अन्य मछुआरे जिन्होंने तरल पदार्थ का सेवन नहीं किया वे नौका को तट पर ले आये और ये सभी रविवार सुबह तट पर पहुंचे।

सूत्रों ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग, तटीय सुरक्षा समूह पुलिस और अन्य अधिकारी जांच कर रहे हैं।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के नेता पी सेसुराजा ने नागपट्टिनम का दौरा किया और तीनों के शवों को वापस लाने की व्यवस्था की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया