लाइव न्यूज़ :

आगरा में डेढ़-दो सौ एटीएम कार्ड सहित तीन संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:03 IST

Open in App

आगरा, 15 जुलाई एत्मादपुर क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित इंडिया वन एटीएम से बृहस्पतिवार को रुपये निकाल रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को स्थानीय दुकानदारों ने दबोच लिया जबकि तीन अन्य फरार हो गए। पकड़े गये तीन लोगों के पास से 150 से 200 एटीएम कार्ड मिले हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मामला कुबेरपुर चौराहा स्थित इंडिया वन एटीएम का है। वहां बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे छह युवक एटीएम के केबिन में घुसे थे, तभी एक दुकानदार वहां रुपये निकालने पहुंचा। वह बाहर खड़ा होकर देखता रहा। अंदर खड़े युवक एटीएम कार्ड बदलकर बार-बार कैश निकलने की कोशिश कर रहे थे। तभी बाहर खड़े दुकानदार ने आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद अंदर घुसे युवकों से पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ा गये।

इसी बीच तीन युवक बाहर निकलकर कार लेकर फरार हो गये। एटीएम की केबिन में तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। युवकों के पास मिले बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 150 से 200 एटीएम कार्ड मिले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाकर तीनों को सौंप दिया।

पुलिस टीम तीनों संदिग्धों को थाना एत्मादपुर ले गयी। वहां अभी उनसे पूछताछ चल रही है। इस संबंध में थाना एत्मादपुर के निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि पकड़े गये युवकों से पूछताछ चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे