लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ब्लैक फंगस से मौत के तीन संदिग्ध मामले आए

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:36 IST

Open in App

कोटा, 28 मई राजस्थान में कोटा के एक अस्पताल में ब्लैक फंगस के कारण तीन लोगों की मौत होने का संदेह है।

अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को बताया कि एमबीबीएस अस्पताल, कोटा मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटों में ये मौत हुई हैं।

कोटा मेडिकल कॉलेज के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार जैन ने बताया कि अस्पताल के दो म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) वार्ड में 30 और 40 साल की उम्र के आसपास के तीन लोगों का इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में ब्लैक फंगस के 41 और मरीजों का इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि तीन में से दो मरीजों की ब्लैक फंगस के कारण मौत होने की आशंका है। मौत के तीसरे मामले की जांच चल रही है क्योंकि मरीज को ‘‘बहुत गंभीर’’ हालत में अस्पताल लाया गया था और वार्ड में भर्ती करने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई थी।

जैन ने बताया कि मृतकों में से दो को झालावाड़ जिले से भेजा गया था जबकि एक अन्य मरीज कोटा से था।

अस्पताल के प्राधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मौत के तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आने की संभावना है।

ऐसी खबरें आ रही है कि इस अस्पताल में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कमी है।

एमबीबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि म्यूकोर माइकोसिस के लिए दवाओं की केंद्रीय आपूर्ति बहुत कम है। बहरहाल, हमने इसके लिए एक प्रस्ताव भेजा है और अगले कुछ दिनों में दवाएं मिलने की उम्मीद है।

डॉ. जैन ने कहा कि ब्लैक फंगस के 41 मरीज हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों के हैं तथा उनमें से ज्यादातर का ऑपरेशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इनमें से लगभग सभी को कोरोना वायरस हुआ था और उन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। उन्होंने माना कि ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कमी के कारण उन्हें संकट का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. सक्सेना ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक दल हर दिन तीन से चार सर्जरी कर रहा है लेकिन दिक्कत यह है कि ज्यादातर मरीजों की निजी अस्पतालों में सर्जरी हुई और जब उन्हें उचित इलाज नहीं मिला तो उन्हें एमबीबीएस अस्पताल स्थानांतरित कर दिया या भेज दिया गया जिससे उनके स्वस्थ होने में दिक्कत आ रही है।

उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने पर अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां