लाइव न्यूज़ :

आभूषण दुकान से लूट मामले में तीन छात्र गिरफ्तार, हथियार बरामद

By भाषा | Updated: September 12, 2021 22:27 IST

Open in App

पटना, 12 सितंबर पटना के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत शिवपुरी चौक स्थित आभूषण की एक दुकान में लूटपाट के मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए आभूषण और हथियार बरामद किए गए हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने रविवार को बताया कि मामले में भागलपुर जिला के नौगछिया निवासी शुभम कुमार, भोजपुर जिला निवासी करण कुमार एवं आदित्य हर्षवर्धन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन तीनों लड़कों को उनके अभिभावकों ने पटना में कोचिंग में पढ़ने के लिए भेजा था। तीनों लड़के पटना के एसके पुरी स्थित एक कोचिंग संस्थान में 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र हैं।

शर्मा ने बताया कि इन लड़कों के पास से लूटे गए सोने और चांदी के आभूषण के साथ दो मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 15 कारतूस बरामद किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उस लॉज मे 36 घंटे तक किरायेदार के तौर रही, जहां तीनों लड़के रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह