लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता सहित तीन बेटों ने बूढ़ी मां को घर से निकाला, वृंदावन में भटकता देख चैनल ने किया लाइव, व्यथित हो उठे लोग

By अभिषेक पारीक | Updated: June 13, 2021 15:31 IST

बेटों ने अपनी मां को घर से निकाल दिया और वह वृंदावन में भटकती रही। एक भक्ति चैनल को उस मां की कहानी का पता चला तो उन्होंने इसे दुनिया के सामने लाने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन बेटों के होते हुए भी वृंदावन में दर-दर भटक रही बूढ़ी मां।  भक्ति चैनल के लाइव में बूढ़ी महिला ने सुनाई आपबीती। भाजपा नेता सहित तीन बेटों के होते हुए भी वृंदावन में भटकने को मजबूर है बूढ़ी मां। 

बेटों ने अपनी मां को घर से निकाल दिया और वह वृंदावन में भटकती रही। एक भक्ति चैनल को उस मां की कहानी का पता चला तो उन्होंने इसे दुनिया के सामने लाने का फैसला किया। उन्होंने मां के दर्द को लाइव दिखाया। महिला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की रहने वाली है और उसका बेटा भाजपा नेता है। 

महिला के बेटे का नाम प्रमोद अग्रवाल बताया जा रहा है। प्रमोद अग्रवाल सहित महिला के तीन बेटे हैं। तीनों ने ही महिला को घर में रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उनकी बूढ़ी मां को वृंदावन में भटकना पड़ रहा है। 

कथावाचक ने सुनाई कहानी

भक्ति चैनल के कथा वाचक ने भाजपा नेता की बूढ़ी मां के बारे में लोगों को बताया तो हर कोई बूढी मां की कथा सुनकर व्यथित हो उठा। उन्होंने बताया कि उसे घर से न सिर्फ निकाला गया बल्कि उन्होंने अपनी मां के साथ मारपीट की कोशिश भी की। जिसके बाद उनकी मां दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में प्रमोद अग्रवाल का कहना है कि वह उनकी मां है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह मेरी बहन के घर पर थी और वह वहां कैसे पहुंची इस बारे में जानकारी नहीं है। प्रमोद अग्रवाल हमीरपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। 

कई और मामले भी

बढ़ती उम्र के साथ कई बच्चों को अपने मां-बाप बोझ लगने लगते हैं। विचारों में अंतर कई बार दोनों के बीच खटास ले आता है। ऐसे में कई लोग अपने माता-पिता को वृद्धाश्रमों या फिर किसी धार्मिक स्थल पर छोड़ आते हैं। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं। हालांकि यह मामले लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। 

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?