भाजपा नेता सहित तीन बेटों ने बूढ़ी मां को घर से निकाला, वृंदावन में भटकता देख चैनल ने किया लाइव, व्यथित हो उठे लोग

By अभिषेक पारीक | Updated: June 13, 2021 15:31 IST2021-06-13T15:28:55+5:302021-06-13T15:31:18+5:30

बेटों ने अपनी मां को घर से निकाल दिया और वह वृंदावन में भटकती रही। एक भक्ति चैनल को उस मां की कहानी का पता चला तो उन्होंने इसे दुनिया के सामने लाने का फैसला किया।

Three sons including BJP leader but old mother wandering from door to door in Vrindavan | भाजपा नेता सहित तीन बेटों ने बूढ़ी मां को घर से निकाला, वृंदावन में भटकता देख चैनल ने किया लाइव, व्यथित हो उठे लोग

बेटों ने अपनी मां को घर से निकाल दिया और वह वृंदावन में भटकती रही। (फोटोःवीडियो ग्रैब)

Highlightsतीन बेटों के होते हुए भी वृंदावन में दर-दर भटक रही बूढ़ी मां।  भक्ति चैनल के लाइव में बूढ़ी महिला ने सुनाई आपबीती। भाजपा नेता सहित तीन बेटों के होते हुए भी वृंदावन में भटकने को मजबूर है बूढ़ी मां। 

बेटों ने अपनी मां को घर से निकाल दिया और वह वृंदावन में भटकती रही। एक भक्ति चैनल को उस मां की कहानी का पता चला तो उन्होंने इसे दुनिया के सामने लाने का फैसला किया। उन्होंने मां के दर्द को लाइव दिखाया। महिला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की रहने वाली है और उसका बेटा भाजपा नेता है। 

महिला के बेटे का नाम प्रमोद अग्रवाल बताया जा रहा है। प्रमोद अग्रवाल सहित महिला के तीन बेटे हैं। तीनों ने ही महिला को घर में रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उनकी बूढ़ी मां को वृंदावन में भटकना पड़ रहा है। 

कथावाचक ने सुनाई कहानी

भक्ति चैनल के कथा वाचक ने भाजपा नेता की बूढ़ी मां के बारे में लोगों को बताया तो हर कोई बूढी मां की कथा सुनकर व्यथित हो उठा। उन्होंने बताया कि उसे घर से न सिर्फ निकाला गया बल्कि उन्होंने अपनी मां के साथ मारपीट की कोशिश भी की। जिसके बाद उनकी मां दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में प्रमोद अग्रवाल का कहना है कि वह उनकी मां है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह मेरी बहन के घर पर थी और वह वहां कैसे पहुंची इस बारे में जानकारी नहीं है। प्रमोद अग्रवाल हमीरपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। 

कई और मामले भी

बढ़ती उम्र के साथ कई बच्चों को अपने मां-बाप बोझ लगने लगते हैं। विचारों में अंतर कई बार दोनों के बीच खटास ले आता है। ऐसे में कई लोग अपने माता-पिता को वृद्धाश्रमों या फिर किसी धार्मिक स्थल पर छोड़ आते हैं। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं। हालांकि यह मामले लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। 

Web Title: Three sons including BJP leader but old mother wandering from door to door in Vrindavan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaभारत