लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में तीन तस्कर गिरफ्तार, 11 किलोग्राम अफीम बरामद

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:05 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 15 सितंबर झारखंड से हरियाणा ले जाई जा रही 11 किलोग्राम अफीम के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को बताया कि एक मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार रात बरेली मोड़ के पास एक कार से 11 किलोग्राम अफीम बरामद की गई जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ रूपये है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से दो हरियाणा के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे झारखंड के रांची से अफीम लाते हैं तथा उसे हरियाणा में ले जाकर महंगे दामों में भेजते हैं तथा इससे पहले वह दर्जनों बार अफीम झारखंड से हरियाणा ले जाकर बेच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हरियाणा निवासी सोनू सिंह तथा तरसेम सिंह एवं शाहजहांपुर निवासी असद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 18 एटीएम के अलावा ढाई लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे