लाइव न्यूज़ :

तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक करोड़ की चरस बरामद

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:04 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 29 दिसम्बर बहराइच शहर के दरगाह शरीफ क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को लखीमपुर से तस्करी कर लाई गई करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की चरस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस के गश्ती दल ने दरगाह शरीफ क्षेत्र के बड़का पुल सासापारा के पास लखीमपुर जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपने नाम नसीम अहमद, शमशेर और आशिक अली बताए हैं।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये तीनों तस्करों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की कुल तीन किलो 900 ग्राम चरस, 16 हजार रूपए नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

सिंह ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के लखीमपुर और बहराइच के संपर्कों की छानबीन शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो