लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की तीन बहनें एक साथ बनीं आरएएस अधिकारी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:42 IST

Open in App

बीकानेर, 16 जुलाई हनुमानगढ़ जिले के भैरूंसरी गांव की तीन बहनों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2018 में एकसाथ सफलता अर्जित की हैं। इन युवतियों की दो बहनें पहले ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की अधिकारी हैं। संभवत: यह राजस्थान का पहला अनूठा परिवार है जिसमें पांच बेटियां आरएएस अधिकारी बनी हैं।

परिवार के मुखिया सहदेव सहारण किसान हैं। उनकी पांच बेटियां व एक बेटा है। पांच बेटियों में से सबसे बड़ी रोमा सहारण ने वर्ष 2010 में आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि दूसरी बेटी मंजू सहारण ने वर्ष 2012 में आरएएस परीक्षा पास की। उनकी बाकी तीन बेटियों ने आरएएस परीक्षा 2018 में सफलता अर्जित की जिसका परिणाम पिछले दिनों आया। इनमें अंशु सहारण ने 349वीं रैंक, रीतू सहारण ने 945वीं रैंक व सुमन सहारण ने 915 वीं रैंक प्राप्त की। उनके परिवार में पांच बेटियां व एक बेटा है।

सहारण ने बताया कि सभी बच्चों ने गांव में ही पांचवी कक्षा तक पढ़ाई की और इसके बाद की पढ़ाई भी ‘प्राइवेट’ की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटियों की सफलता उन लोगों के लिए प्रेरणा संदेश बनेगा जो बेटियों को बोझ समझते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर