लाइव न्यूज़ :

मुंबई की सर्राफा दुकान में लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:36 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मुंबई में एक सर्राफा की दुकान पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण और असलहे बरामद करने का दावा किया।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि पिछली सात जनवरी को मुंबई की मीरा रोड स्थित एक आभूषण की दुकान पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को चिनहट थानाक्षेत्र के देवा मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों विनय कुमार, दिनेश निषाद और शैलेंद्र कुमार मिश्र के कब्जे से लूटे गए चार हार, 10 लॉकेट, दो कंगन, हीरे के छोटे-बड़े नग, 45 अंगूठियां और उनके टुकड़े, 527000 रुपये नकद तथा लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने मीरा रोड स्थित “एस कुमार गोल्ड एण्ड डायमंड शॉप’’ में लूटपाट की घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश एसटीएफ से मदद मांगी थी। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बीच एसटीएफ को यह सूचना मिली कि लूट की इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य बुधवार को लखनऊ के चिनहट इलाके में किसी प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान की टोह लेने और लूटपाट करने के लिए आने वाले हैं इस पर एसटीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर इन बदमाशों को पकड़ लिया।

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश विनय कुमार सिंह ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया है कि उसके गिरोह ने प्रदेश व देश के कई बड़े आभूषण प्रतिष्ठानों को लूटने की योजना बना रखी थी, जिनमें गोवा में कैसिनो, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुभाष चौराहे के पास स्थित ज्वेलर्स शॉप और लखनऊ के फन माल के पड़ोस में स्थित बड़ा आभूषण प्रतिष्ठान शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू