लाइव न्यूज़ :

पश्चिम दिल्ली में कांस्टेबल की बाइक लेकर फरार हुए तीन व्यक्ति

By भाषा | Updated: July 19, 2021 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई पश्चिम दिल्ली में बाइक सवार तीन लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को रोका और कथित रूप से चाकू घोंपने की धमकी देकर कांस्टेबल की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना शनिवार-रविवार की रात उस वक्त हुई जब पालम निवासी कांस्टेबल मनराज सिंघु बॉर्डर से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, जहां हजारों किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले सात महीने से धरने पर बैठे हैं।

उन्होंने बताया कि मनराज दिल्ली पुलिस की पांचवी बटालियन में तैनात हैं। पुलिस कांस्टेबल जब शाहपुरा के सामने पीरागढ़ी से जनकपुरी के लिए जाने वाले एलिवेटेड मार्ग पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त कांस्टेबल वर्दी में नहीं थे और जब आरोपियों ने उन्हें चाकू घोंपने की धमकी दी तो उन्होंने आरोपियों से दूरी बना ली।

उन्होंने बताया आरोपी कांस्टेबल की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए जिसके बाद उन्होंने पीसीआर में घटना की सूचना दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत विकासपुरी थाने में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां