विदेश से मुंबई पहुंचे तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:14 IST2021-12-04T22:14:18+5:302021-12-04T22:14:18+5:30

Three people who reached Mumbai from abroad were found infected with Kovid-19 | विदेश से मुंबई पहुंचे तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

विदेश से मुंबई पहुंचे तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

मुंबई, चार दिसंबर हाल के दिनों में विदेश से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने वाले तीन और यात्री शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरकार ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप पर चिंताओं को लेकर उच्च जोखिम वाले देशों से लौट रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है और तब से संक्रमित पाए गए ऐसे यात्रियों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है।

राज्य में शनिवार को ओमीक्रोन संक्रमण का पहला मामला भी आया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक की गयी 2,794 जांचों में से एक महिला समेत 13 यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और ये उच्च जोखिम वाले देशों से आए हैं। उनके लार के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है। यहां इन यात्रियों के संपर्क में आए चार लोगों की भी कोविड-19 के लिए जांच की गयी।’’

उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके करीबी संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। जांच शुरू होने के बाद से शुक्रवार शाम तक मुंबई में उच्च जोखिम वाले देशों से 3,760 यात्री आए हैं।

अधिकारियों ने इससे पहले बताया कि दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा ठाणे का 33 वर्षीय शख्स ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। वह दिल्ली पहुंचने के बाद यहां विमान से पहुंचा था। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का यह पहला मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people who reached Mumbai from abroad were found infected with Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे