लाइव न्यूज़ :

नोएडा में नकली नोट छापने वाले तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 13:20 IST

Open in App

नोएडा, एक फरवरी नोएडा में नकली नोट छापने वाले तीन लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कंप्यूटर, प्रिंटर तथा नकली नोट बनाने में प्रयोग होने वाले कागज, डाई आदि सामग्री भी जब्त की।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि रविवार रात गश्त पर निकली थाना फेस- 3 पुलिस को सूचना मिली कि बहलोलपुर गांव के पास बाजार में कुछ लोग नकली नोट भुनाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रजनीश नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से कुछ नकली नोट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान रजनीश ने बताया कि वह अपने साथी रामप्रताप तथा सुरजीत के साथ मिलकर नकली नोट छापता है।

उन्होंने बताया कि रजनीश से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारा और वहां से राम प्रताप तथा सुरजीत को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि रजनीश, रामप्रताप, और सुरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने 29,900 रुपये के नकली नोट बरामद किए। इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर तथा नकली नोट बनाने में प्रयोग होने वाले कागज, डाई आदि सामग्री भी जब्त की गयी।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे काफी दिनों से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके तार कहां-कहां से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन