लाइव न्यूज़ :

नोएडा में जाली नोट छापने वाले तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:38 IST

Open in App

नोएडा, एक फरवरी नोएडा में जाली नोट छापने वाले तीन लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कंप्यूटर, प्रिंटर तथा जाली नोट बनाने में प्रयोग होने वाले कागज, डाई आदि सामग्री भी जब्त की।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि रविवार रात गश्त पर निकली थाना फेस- 3 पुलिस को सूचना मिली कि बहलोलपुर गांव के पास बाजार में कुछ लोग जाली नोट भुनाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रजनीश नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से कुछ जाली नोट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान रजनीश ने बताया कि वह अपने साथी रामप्रताप तथा सुरजीत के साथ मिलकर जाली नोट छापता है।

उन्होंने बताया कि रजनीश से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारा और वहां से राम प्रताप तथा सुरजीत को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि रजनीश, रामप्रताप और सुरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने 29,900 रुपये के जाली नोट बरामद किए। इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर तथा जाली नोट बनाने में प्रयोग होने वाले कागज, डाई आदि सामग्री भी जब्त की गयी।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे काफी दिनों से जाली नोट छापने का काम कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके तार कहां-कहां से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?