लाइव न्यूज़ :

दो ट्रकों की भिड़ंत से लगी आग में तीन लोगों की जिंदा जल कर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 18:17 IST

तड़के करीब दो बजे घटला ब्रिज के पास मिर्ची से भरा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

Open in App
ठळक मुद्देतड़के दो ट्रकों की भिडंत में एक ट्रक में अचानक आग लग गईउसमें सवार तीन लोगों की जलकर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

रतलाम में जावरा-लेबड़ फोरलेन पर घटला ब्रिज के पास सोमवार तड़के दो ट्रकों की भिडंत में एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की जलकर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि तड़के करीब दो बजे घटला ब्रिज के पास मिर्ची से भरा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

दूसरे ट्रक पर मार्बल लदा था। दुबे ने बताया कि इस भिड़ंत के बाद आयशर ट्रक में आग लग गयी, जिससे उसमें सवार मिर्ची व्यापारी असलम शेख (24), चालक रमेश मंडलोई (26) एवं विष्णु भास्कले (35) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति मुर्तजा मुस्तफा (43) अपनी जान बचाने के लिए जलते आयशर ट्रक से कूद गया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में हताहत हुए लोग मध्यप्रदेश के खरगोन के रहने वाले थे। दुबे ने बताया कि हादसे के वक्त आयशर ट्रक खरगोन से अजमेर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक जावरा से इंदौर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही रतलाम एवं नामली से फायर दमकले और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलों ने आग बुझाई। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय ले जाये गये हैं और उनके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। दुबे ने बताया कि हादसे के बाद मार्बल से भरे ट्रक का चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया