लाइव न्यूज़ :

डॉल्फिन मारने के आरोप में तीन व्यक्ति जेल भेजे गए

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:12 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), आठ जनवरी जिला मुख्यालय से सत्तर किलोमीटर दूर थाना नवाबगंज अंतर्गत कोथरिया गांव के निकट इलाहाबाद की जल शाखा शारदा सहायक नहर में विगत 31 दिसंबर, 2020 को डॉल्फिन मछली को पीट-पीटकर मारने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को बृहस्पतिवार को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश द्विवेदी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि गत दिनों कुछ व्यक्तियों ने डॉल्फिन मछली को मार डाला था, लेकिन वजन अधिक होने के चलते उसे ले जाने में असफल रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत डॉल्फ़िन को कब्ज़े में लेकर अंत्य परीक्षण कराया और थाने में तहरीर देकर वन सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की विवेचना के दौरान रायबरेली जिले के थाना ऊँचाहार क्षेत्र के आज़ाद नगर निवासी राहुल कुमार, हरिहरपुर निवासी राहुल व अनुज कुमार का नाम सामने आया। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के नाम सामने आने पर बृहस्पतिवार को तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह