पूर्वी दिल्ली में बुजुर्ग महिला के घर के बाहर तीन लोगों ने की गोलीबारी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:17 IST2021-10-03T17:17:33+5:302021-10-03T17:17:33+5:30

Three people opened fire outside elderly woman's house in East Delhi | पूर्वी दिल्ली में बुजुर्ग महिला के घर के बाहर तीन लोगों ने की गोलीबारी

पूर्वी दिल्ली में बुजुर्ग महिला के घर के बाहर तीन लोगों ने की गोलीबारी

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गोलीबारी की।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुई, जब घर में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ सो रही थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया तीनों घर के निकट पहुंचे और उनमें से एक ने कथित तौर पर हवा में चार गोलियां चलाईं और इसके बाद तीनों फरार हो गए। पुलिस की अपराध शाखा ने घटनास्थल का दौरा किया है। घटनास्थल से तीन खोखे और एक गोली मिली है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people opened fire outside elderly woman's house in East Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे