लाइव न्यूज़ :

पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:36 IST

Open in App

बेगूसराय (बिहार), नौ जून बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मंगलवार की रात मौत हो गई। तीनों मृतक राजमिस्त्री का काम करते थे।

फुलवड़िया थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान तेघड़ा थाना अंतर्गत बरियारपुर वार्ड संख्या आठ निवासी रंजीत महतो (25), सुबोध महतो उर्फ ऋषि महतो (25) और संतोष महतो (30) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को जिला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप वैन को जब्त किए जाने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों पीड़ित बीहट में एक मकान की ढलाई का काम समाप्त कर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो अन्य ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos