लाइव न्यूज़ :

जलप्रपात पर नहाने गये एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत, दो लापता

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:09 IST

Open in App

सागर (मध्यप्रदेश), 17 नवंबर सागर जिले के राहतगढ़ थानांतर्गत बीना नदी पर स्थित जलप्रपात पर मंगलवार को पिकनिक मनाने गए एक परिवार के छह सदस्य नहाते समय अचानक पानी में डूब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग अभी भी लापता हैं। एक लड़की को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

अवर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सागर के कटरा बाजार क्षेत्र निवासी नजीर (48) अपनी पत्नी, तीन बेटियों, एक बेटे और सिलवानी से आए अपने रिश्तेदार की दो बेटियों और एक बेटे के साथ (कुल नौ लोग) ऑटोरिक्शा से राहतगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे।

उन्होंने कहा कि जब नजीर की पत्नी, उसका बेटा (9) और सिलवानी से आया रिश्तेदार का बेटा (8) नदी किनारे खाना बनाने में व्यस्त थे, उसी समय नजीर पांचों लड़कियों के साथ नदी में प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने चला गया।

सिंह ने बताया कि इसी दौरान हादसे में नजीर व पांच लड़कियां पानी में डूबने लगी।

उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा शोर मचाने पर पुलिस का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और नजीर की एक बेटी नाजिरा (16) को बचा लिया। लेकिन नजीर (48), उसकी बेटी रूबी (13) एवं रिश्तेदार की लड़की रोजी (15) की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। वहीं, दो अन्य लड़कियों नजीर की तीसरी बेटी नसीम (19) और रिश्तेदार की लड़की हिना लापता हैं। गोताखोरों की मदद से पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह