लाइव न्यूज़ :

बिहार के रोहतास में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: July 13, 2021 23:47 IST

Open in App

डेहरी ऑन सोन (बिहार), 13 जुलाई बिहार के रोहतास जिले के दरिहट थाना अंतर्गत खुदराव गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर एक पिता एवं उनके दो पुत्रों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक तलवार भी जब्त की गयी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मृतकों की पहचान विजय सिंह तथा उनके दो पुत्र दीपक सिंह तथा काजू सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक खुदराव गांव निवासी विजय सिंह और उनके भाई अजय सिंह के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की शाम दोनों पक्षों में इसको लेकर हुए विवाद तथा हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में विजय और उनके दो पुत्रों की मौत हो गयी। इस वारदात के बाद खुदराव गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट