लाइव न्यूज़ :

कानपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: October 2, 2021 12:49 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), दो अक्टूबर कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा में शनिवार को एक दंपति और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी, दंपति की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी गीता (39) और उनके बेटे नैतिक (12) के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है।

पुलिस के अनुसार प्रेम किशोर के भाई राज किशोर को उनके पड़ोसी का फोन आया कि दूध का पैकेट उनकी दुकान के बाहर पड़ा है और प्रेमकिशोर फोन नही उठा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राज किशोर वहां पहुंचे और दुकान और उससे लगे मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि दंपति और उनके बेटे के शव कंबल से ढके हुए थे। प्रेम किशोर किराना दुकान चलाते थे।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ितों के सिर पर पाए गए चोट के निशान से पता चलता है कि उन्हें अज्ञात भारी वस्तु से बेरहमी से मारा गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह