लाइव न्यूज़ :

कानपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: October 2, 2021 14:35 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), दो अक्टूबर कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा में शनिवार को एक दंपति और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी, दंपति की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी गीता (39) और उनके बेटे नैतिक (12) के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार प्रेम किशोर के भाई राज किशोर को उनके पड़ोसी का फोन आया कि दूध का पैकेट उनकी दुकान के बाहर पड़ा है और प्रेमकिशोर फोन नहीं उठा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राज किशोर वहां पहुंचे और दुकान और उससे लगे मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि दंपति और उनके बेटे के शव कंबल से ढंके हुए थे। प्रेम किशोर किराना दुकान चलाते थे।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ितों के सिर पर पाए गए चोट के निशान से पता चलता है कि उन्हें अज्ञात भारी वस्तु से बेरहमी से मारा गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव