लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:36 IST

Open in App

नोएडा, 13 जून नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, उसके पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, उसके मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह एक कार में जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई। इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संतोष, उषा देवी तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी लोग दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?