लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:36 IST

Open in App

कोरबा, सात जुलाई छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सड़क दुर्घटना में बालिका और महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।

कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर गांव के करीब कार से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने पर उसपर सवार सुशील, सुशील की दादी राजकुमारी और बेटी शिवानी (15 वर्ष) की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज शाम करीब छह बजे रोझी गांव के सुशील अपनी दादी राजकुमारी और बेटी शिवानी को लेकर मोटरसाइकिल से बैकुंठपुर से अपने गृह ग्राम रोझी जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जब वह महाराजपुर गांव के करीब पहुंचे तब विपरीत दिशा से आ रहे ब्रेजा वाहन से टकरा गए। इससे तीनों मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए और पीछे से आ रही अल्टो कार की चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुशील और राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई तथा शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल शवों और घायल बालिका को अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान बालिका की भी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह