लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में मवेशी चोरी के संदेह में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या : पुलिस

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:03 IST

Open in App

अगरतला, 20 जून त्रिपुरा के खोवई जिले में रविवार तड़के मवेशी चोरी करने के संदेह में तीन लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि नमनजॉयपाड़ा के ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे पांच मवेशियों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक को अगरतला की ओर जाते देखा। उन्होंने उसका पीछा किया और उत्तर महारानीपुर गांव के पास वाहन को रोक लिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने ‘‘घातक हथियारों’’ से मिनी ट्रक पर सवार तीन लोगों की पिटाई शुरू कर दी और उनमें से दो को भीड़ ने बुरी तरह पीटा जबकि तीसरा भाग गया। भीड़ ने उत्तर महारानीपुर के समीप आदिवासी इलाके मुंगियाकामी में तीसरे व्यक्ति को भी पकड़ लिया और वहां उसकी जमकर पिटाई की।

कुमार ने बताया कि पुलिस फौरन दोनों स्थानों पर पहुंची और पहले उन्हें नजदीक के अस्पताल लेकर गयी। उन्हें फिर अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान जायेद हुसैन (30), बिलाल मियां (28) और सैफुल इस्लाम (18) के रूप में की गई है और सभी सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा उपमंडल के निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे