लाइव न्यूज़ :

कार की टक्‍कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: November 29, 2020 12:43 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 29 नवंबर बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के निकट एक कार से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के निकट शनिवार को एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार गुलाब राजभर (30), उसकी पत्नी सीमा (25) और एक माह की मासूम पुत्री की मौत हो गई तथा डेढ़ साल का पुत्र अंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि अंश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गुलाब अपनी ससुराल से पत्‍नी और बच्‍चों को लेकर घर आ रहा था तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल