लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में बारातियों से भरी कार पेड़ से टकराई तीन लोगों की मौत, दूल्हा सहित कई घायल

By भाषा | Updated: May 14, 2021 14:39 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 14 मई जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में कठफोरी के समीप बृहस्पतिवार देर रात बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूल्हा सहित कई अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीश कुमार गौतम ने शुक्रवार को बताया कि इटावा जिले में जसवंतनगर क्षेत्र के गांव भगवानपुरा निवासी बृजराज के बेटे सौरभ की बारात नगला बलू थाना फरिहा जा रही थी। रास्ते में कठफोरी टोल प्लाजा के पास स्टियरिंग ने काम करना बंद कर दिया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में योगेश, योगेंद्र और खेमपाल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूल्हा सौरभ एवं कई अन्य कई लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पीछे आ रही बारात की अन्य गाड़ियों ने दूल्‍हे समेत सभी घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह