लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कोटा में सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: March 28, 2021 19:53 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 28 मई राजस्थान में कोटा जिले में रविवार को कलियाखेड़ी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कोटा जिले के दारा कस्बे के निवासी ताराचंद गोचर (50), बूंदी जिले के लखेरी इलाके के निवासी मनीष कुमार गोचर (20) और अजय गोचर (20) के रूप में हुई है।

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने इन व्यक्तियों की मौत सड़क दुर्घटना में होने पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मंदाना थाने के प्रभारी महेश करवाल ने बताया कि ताराचंद गोचर और उनके रिश्तेदार मनीष और अजय मोटरसाइकिल से डारा नगर जा रहे थे तभी उनकी मोटरसाइकिल को कोटा-झालावाड़ मार्ग पर दोपहर के समय ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं।

पुलिस ने ट्रक जब्त करने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है