लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:14 IST

Open in App

महासमुंद, 10 जून छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बृहस्पतिवार को धान से भरे ट्रक के एक कार के ऊपर पलटने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए।

महाससमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट पुल के पास धान से भरे ट्रक के कार के ऊपर पलटने से कार सवार गोपाल केवट (60), मदन केवट (59) और ज्ञान सिंग केवट (40) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं डिगेश्वर केवट और देवसिंग केंवट घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ाघाट पुल के पास यह हादसा हुआ। जेसीबी क्रेन की मदद से ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया।

उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे