लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:58 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश)17 नवंबर उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि शेखपुरा निवासी नवी चंद (30) और संजय यादव (32) की सुबह में इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि अवधेश (34) ने शाम में दम तोड़ दिया। नवी चंद और संजय यादव दोनों रिश्तेदार थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि तीनों ने सोमवार की शाम शराब का सेवन किया था और उसके बाद से उनकी स्थिति बिगड़ने लगी।

कुमार के मुताबिक नवी और संजय के परिजनों ने कहा है कि दिल का दौरा पड़ने से दोनों की मौत हुई ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है ।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि मामले की एसडीएम से जांच कराई जा रही है और इसमें आबकारी विभाग को भी शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह