लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:19 IST

Open in App

फरीदाबाद, 21 अक्टूबर फरीदाबाद जिले के धौज थानाक्षेत्र के गांव मोहबताबाद में बुधवार देर रात तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इन हत्याओं को एक पीड़िता के पति ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गगन नाम का युवक अपनी मां सुमन और बहन आयसा के साथ गांव में रहता था। बीती रात को गगन का दोस्त राजन उससे मिलने आया था। रात का खाना खाकर सुमन और आयसा मकान में निचले हिस्से में सो गई थीं, वहीं राजन और गगन ऊपर के कमरे में थे। रात में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर आयसा और सुमन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और फिर राजन और गगन को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि राजन, सुमन और आयसा की मौत हो गई है। गगन घायल है और उसका इलाज चल रहा है। शव पोस्टमोर्टम के लिए भेजे गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को आयसा के पति एनआईटी निवासी नीरज चावला ने ही अपने दोस्त लेखपाल के साथ मिलकर अंजाम दिया है क्योंकि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उन्होंने बताया कि गगन के बयान आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच, डीएलएफ और धौज थाने की पुलिस ने आरोपी पति नीरज चावला व सह आरोपी लेखराज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल