तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:05 IST2021-01-31T16:05:24+5:302021-01-31T16:05:24+5:30

Three people, including two women, died in road accident in Tamil Nadu | तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

कोयंबटूर, 31 जनवरी तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के समीप रविवार को एक दोपहिया वाहन और सीमेंट लदे वाहन में टक्कर की वजह से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाइक पर 26 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी एक महिला रिश्तेदार सवार थे। व्यक्ति कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। वे तीनों तंजावुर जा रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गए।

व्यक्ति और दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people, including two women, died in road accident in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे