लाइव न्यूज़ :

दो महिलाओं सहित तीन लोग मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 18:40 IST

Open in App

जम्मू, 19 सितंबर जम्मू-कश्मीर के रियासी और उधमपुर जिले के अलग-अलग स्थानों से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 2.5 किलोग्राम गांजा और 21.5 किलोग्राम ‘पॉपी स्ट्रॉ’ (खसखस) जब्त किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार की सुबह रियासी जिले के कटरा कस्बे के डोमैल में पुलिस ने रेखा देवी और माया मीर को संदिग्ध अवस्था में टहलते हुए देखा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद माया के झोले की तलाशी ली गई जिसमें से 1.9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जबकि देवी के पास से 750 ग्राम गांजा मिला। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जिले में इस साल के मार्च से अबतक 156 कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ 120 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, एक अन्य पुलिस दल ने शनिवार को उधमपुर जिले के जखनी में पंजाब जा रहे ट्रक की तलाशी के दौरान 21.5 किलोग्राम पॉपी स्ट्रा बरामद किया। प्रवक्ता ने बताया कि जब ट्रक को जांच के लिए रोका गया तब वह कश्मीर से आ रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में ट्रक चालक राकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार मूल रूप से पंजाब के कपूरथला जिले का रहने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos