लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत, 19 घायल

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:50 IST

Open in App

भदोही, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के भदोही से एक वृद्ध के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए मिर्ज़ापुर के भोगांव घाट जा रहा एक वाहन दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पलटकर सड़क से दस फ़ुट नीचे गिर गया जिससे दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम लखन मिश्रा ने बताया कि यह हादसा रविवार अपराह्न औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव के पास हुआ उस समय हुआ जब जिले के ही चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी एक वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग एक वाहन से मिर्ज़ापुर के भोगांव घाट जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में रामेश्वर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोमवार सुबह उनके भाई संवर लाल चौहान (35) तथा दोपहर बाद कन्हैया (60) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को शहर के महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि बीती देर रात तीन घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर