लाइव न्यूज़ :

साइबर धोखाधड़ी मामले में दो नाइजीरियाई सहित तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:19 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद लोगों को ‘‘उपहार’’ भेजने का वादा कर उन्हें ठगने के आरोप में दो नाइजीरियाई सहित तीन लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने हाल में साइबर शाखा के साइबर पुलिस थाने में 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। फेसबुक पर शिकायतकर्ता से दोस्ती करने वाले एक व्यक्ति ने उसे कहा था कि उसने उसे ऑस्ट्रेलिया से 40,000 यूरो भेजे हैं और सीमा शुल्क का भुगतान करके दिल्ली हवाई अड्डे से वह रकम ले सकता है।

शिकायत के मुताबिक इसके बाद एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और कहा कि वह फेसबुक वाला दोस्त बोल रहा है, जिसने उसे तोहफा भेजा है और वह दिल्ली में है। उसने कहा कि पहले विभिन्न बैंक खातों में सीमा शुल्क, आयकर और ‘मुद्रा शुल्क का आदान-प्रदान’ के रूप में पैसे जमा करने होंगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कम से कम 18 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए। जब वादे के मुताबिक उसके 40,000 यूरो उसे नहीं मिले, तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। साइबर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और नाइजीरिया के नागरिक हमीद सोरा उर्फ एरिक क्रिस (28) तथा उसकी दोस्त रुबिनी गुनशेखरन (24) को गिरफ्तार किया। ये दोनों इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली आए थे।

वहीं, एक अन्य मामले में इसी तरह एक व्यक्ति से 2.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी। मामले में साइबर पुलिस ने नाइजीरियाई गॉडविन जोनाथन एजे (34) को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे