लाइव न्यूज़ :

दो सरकारी कर्मी सहित तीन व्यक्ति रिश्वत मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:18 IST

Open in App

जयपुर, 10 नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों से दो सरकारी कर्मियों सहित तीन व्यक्तियों को कथित रिश्वत मामलों में गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि जयपुर में एक दल ने आरोपी भगवान सहाय मीना को परिवादी से 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने परिवादी की माता की दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा क्लेम की राशि दिलवाने के लिये कथित तौर पर यह रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में पाली जिले के रायपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेखाकार आरोपी प्रमोद कुमार को परिवादी से कलेवा योजना के तहत प्रसुताओं को दिये जाने वाले भोजन के बिल पास करने की एवज में आठ हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

वहीं उदयपुर के सलूम्बर पंचायत समिति के कनिष्ठ लिपिक अतिरिक्त प्रभार ग्राम सचिव आरोपी महेन्द्र कुमार कनिष्ठ को परिवादी से इंदिरा आवास योजना में भवन निर्माण स्वीकृति जारी करने की एवज में 8 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि तीनों प्रकरणों में एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह