लाइव न्यूज़ :

देवभूमि द्वारका में बिजली का करंट लगने से नाबालिग लड़की समेत तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 11:51 IST

Open in App

देवभूमि द्वारका, 19 अक्टूबर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में दो अलग अलग घटनाओं में करंट लगने से आठ साल की लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कल्याणपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जमगाधका गांव में नाबालिग लड़की सोमवार को खेत से घर लौट रही थी। उसी दौरान उस पर बिजली का तार गिरा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में अर्जुन कोली (30) को सोमवार की शाम को जिले के चचलाना गांव में एक ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते हुए करंट लग गया। एक अन्य ग्रामवासी बलगार बावजी (47) को भी उसे बचाने की कोशिश में करंट लग गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गांव में कुछ खामी के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित होने के बाद संबंधित बिजली कंपनी के कर्मियों को बुलाने के बजाय पीड़ित अपनी जान को खतरे में डालते हुए ट्रांसफार्मर की खुद मरम्मत करने लगा। इस दौरान करंट लगने से एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी मौत हो गयी जो उसे बचाने की कोशिश कर रहा था।’’

उन्होंने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे