लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पूर्व विधायक समेत तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:28 IST

Open in App

गाजियाबाद, 12 जुलाई गाजियाबाद में 18 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सोमवार को बसपा के पूर्व विधायक और उसके भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को समीर नामक व्यक्ति का शव प्रीत विहार कॉलोनी के कब्रिस्तान के निकट मिला था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने हरसांव में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों की पहचान अहद, मुरादनगर से बसपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में भीम आर्मी पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ ​​रावण से जुड़े वहाब चौधरी और आफताब के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से प्वाइंट 32 बोर की एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये हैं।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अहद ने पुलिस को बताया कि उसने शनिवार शाम समीर को अपने घर से कुछ खाने का सामान लेने के बहाने फोन किया और उसी रात 10 बजे उसने प्रीत विहार-1 कब्रिस्तान के पास अपने साथियों के साथ कथित तौर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

अहद ने पुलिस को बताया कि पिछले साल उसकी मां को उसके चरित्र पर संदेह के आधार पर जान से मार दिया गया था, जिसके बाद उसे समीर, उसके साथी शाहरुख, पिता आस मोहम्मद, सौतेली मां भूरी उर्फ ​​तबस्सुम के साथ मुराद नगर पुलिस ने जेल भेज दिया था।

अहद ने कहा कि अन्य लोगों को इस मामले में जमानत मिल गई जबकि उसका पिता अभी भी इस मामले में जेल में हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि जमानत मिलने के बाद समीर को फिर से गैंगस्टर कानून के तहत जेल भेज दिया गया और डेढ़ महीने बाद जमानत मिल गई। उसने कहा कि उसके चाचा वहाब चौधरी ने उसे साथियों अनस, आफताब, नदीम उर्फ घोड़ा और बिलाल के साथ अपने घर पर बुलाया और कहा कि उनके पिता अभी भी जेल में हैं जबकि समीर और उनकी सौतेली मां खुलेआम घूम रहे हैं जिसके कारण उन्हें क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें समीर को मारने के लिए कहा।

उसने पुलिस को बताया, ''मेरे चाचा ने अपने बेटे आदिल को मुझे एक पिस्तौल देने का निर्देश दिया। पिस्तौल और कारतूस मिलने के बाद, मैंने और अनस ने समीर को बाहर खाने का झांसा दिया और उसकी हत्या कर दी।''

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव