लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान सहित तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:49 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 अगस्त जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के काफिले पर जिस समय हमला हुआ उस वक्त वह जम्मू से श्रीनगर जा रहा था । उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की।”

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती हमले में कोई घायल नहीं हुआ और बाद में आतंकवादियों को घेर लिया गया।

पुलिस ने कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से कहा, “आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलगाम में बीएसएफ काफिले पर गोलीबारी की। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आतंकवादियों को घेर लिया गया है।”

प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल पर और सुरक्षा कर्मी पहुंच गए हैं तथा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके से नागरिकों को बाहर निकालने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार गोली लगने से घायल दो नागरिकों को अनंतनाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो