लाइव न्यूज़ :

बंगाल में बुजुर्ग की हत्या के मामले में भाजपा नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 21, 2021 11:48 IST

Open in App

वर्धमान, 21 मार्च पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में 74 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

रैना पुलिस थाना इलाके में नौ मार्च को पोस्ट ऑफिस पाडा में बुजुर्ग व्यक्ति की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अधिकारी ने कहा कि पैसों की वजह से शायद बुजुर्ग की हत्या की गई, क्योंकि उन्होंने घटना वाले दिन ही अपने बैंक खाते से नकदी निकाली थी।

उन्होंने बताया कि हालांकि आरोपियों ने दावा किया कि उनमें से एक से दुर्घटनावश बुजुर्ग पर गोली चल गई और जब वह जमीन पर गिर पड़ा तो वे लोग डर गए तथा पैसा लिए बिना ही मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को उनकी फोन की लोकेशन का पता लगाकर पकड़ लिया गया।

वर्धमान उत्तर विधानसभा सीट के ‘शक्ति केंद्र प्रमुख’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो