ठाणे में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, चार लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: December 19, 2021 12:43 IST2021-12-19T12:43:23+5:302021-12-19T12:43:23+5:30

Three people including a woman arrested in Thane, narcotics worth more than four lakh rupees recovered | ठाणे में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, चार लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद

ठाणे में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, चार लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो पुरुषों तथा एक महिला को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.65 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस की मादक पदार्थ रोधी शाखा ने शिल-डायघर इलाके में शुक्रवार को एक योजना बनायी तथा तीन लोगों को वहां पहुंचने पर पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 17 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर और 170 ग्राम किटामिन जब्त किया, जिनकी कीमत 4,65,300 रुपये है। आरोपियों की पहचान साजिद अली मनियार, नियाज खान और शगुफ्ता शेख के रूप में की गयी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें कहां से मादक पदार्थ मिले और वे किसे इन्हें बेचना चाहते थे।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें शनिवार को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people including a woman arrested in Thane, narcotics worth more than four lakh rupees recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे