लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में दो सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:48 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) 26 मई उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो सड़क हादसों में एक अबोध बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को हुयी पहली घटना जनपद के थाना जसराना के क्षेत्र जसराना एटा मार्ग की है, जहां कुतुबपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली एवं बाइक की टक्कर में 18 वर्षीय सत्येंद्र एवं 23 वर्षीय रवि कुमार की मौत हो गयी ।

थाना प्रभारी बीडी पांडे ने बताया कि दोनों युवक विवाह समारोह में आए थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए।

वहीं दूसरी दुर्घटना नगर के थाना रामगढ़ क्षेत्र के पीतमपुर में हुई जब भीखनपुर इलाके में तीन साल का एक बच्चा घर के बाहर खड़ा था और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी ।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी, उप जिलाधिकारी (सदर) राजेश कुमार वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos