लाइव न्यूज़ :

अंगीठी जला कर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 23:15 IST

Open in App

फरीदाबाद, 20 जनवरी हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि फरीदाबाद के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के ओम एंक्लेव की राजीव कॉलोनी में मंगलवार रात सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी और 2 साल का मासूम बच्चा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की पहचान अमन उसकी पत्नी प्रिया व उसके दो साल के बच्चे के रूप में हुई है । पुलिस घटनास्थल की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता