लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक खेत में तीन व्यक्ति मृत मिले, परिवारों ने हत्या का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:11 IST

Open in App

दाहोद, 13 अगस्त गुजरात के दाहोद जिले के देवगढ़ बरिया तालुका में शुक्रवार तड़के सड़क किनारे एक खेत में तीन लोगों के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक परेश सोलंकी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कापड़ी गांव के रहने वाले ईशुब अय्यूब कमाल (21), अकबर सत्तार पटेल (25) और समीर याकूब (21) को पड़ोसी डांगरिया के एक खेत में मृत पाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवारों ने आरोप लगाया है कि तीनों की हत्या की गई है और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस को मौके से एक मृतक की मोटरसाइकिल मिली है। सोलंकी ने कहा, ‘‘हम परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझते हैं। लेकिन अब तक हमने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई आंतरिक या बाहरी चोट का संकेत मिलता है तो हम मामले की हत्या के दृष्टिकोण से भी जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू