लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के शाहपुर में 'निर्वाण' प्राप्ति के लिए तीन लोगों ने मौत को गले लगाया थाः पुलिस

By भाषा | Updated: November 22, 2020 22:20 IST

Open in App

ठाणे, 22 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले की शाहपुर तहसील तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद रविवार को कहा कि उन्होंने इस विश्वास के चलते जान दी कि उन्हें मरने के बाद 'निर्वाण' प्राप्त होगा।

शाहपुर में दो दिन पहले तीन लोगों के शव पेड़ पर लटके मिले थे।

एक अधिकारी ने बताया कि एक और व्यक्ति भी उन तीनों के साथ आत्महत्या करने जा रहा था , लेकिन अंतिम क्षणों में उसने अपना इरादा बदल दिया।

अधिकारी ने कहा, ''खारदी गांव के निवासियों नितिन बेरे (35), महेन्द्र दुबेले (30) और मुकेश धावत (22) ने 14 नवंबर को अमावस्या की रात तीन साड़ियों का इस्तेमाल करके पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। एक और व्यक्ति इस योजना में शामिल था, लेकिन अंतिम क्षणों में उसने अपना इरादा बदल दिया।''

उन्होंने कहा, ''बेरे ने तीनों को आश्वस्त किया था कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें निर्वाण की प्राप्ति होगी। इसके बाद उन्होंने चांदे गांव के नजदीक जंगल में साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।''

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने उसी पेड़ के नीचे शराब भी पी थी। शुक्रवार को उनके शव बरामद हुए थे।

पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और किसी भी प्रकार के संदेह से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू