लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नौका पलटने से तीन लोग डूबे, एक शव बरामद

By भाषा | Updated: December 8, 2020 22:36 IST

Open in App

शिमला, आठ दिसंबर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भाखड़ा झील में नौका पलट जाने से मंगलवार को तीन लोग डूब गए।

पुलिस ने बताया कि एक शव को निकाल लिया जबकि दो शवों की तलाश का काम चल रहा है। मृतक की पहचान मकरेरी गांव के दीपक (24) के तौर पर हुई ।

ऊना के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शाम में तीन बजे के करीब सूचना मिली थी कि बंगाना थाना अंतर्गत बिहरू कलां में भाखड़ा झील में एक नौका डूब गयी।

उन्होंने बताया कि बंगाना तहसील के अलग-अलग गांवों के चार लोग नौका पर सवार थे। नुरगरी गांव का एक व्यक्ति जीवन कुमार (40) तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गया लेकिन तीन लोग डूब गए। उन्होंने बताया कि चुल्हारी गांव के अमन कुमार और थानाकलां गांव के करनैल उर्फ काला के शवों की तलाश की जा रही है ।

पुलिस ने यह नहीं बताया कि किस वजह से यह हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू