लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 12:10 IST

Open in App

नोएडा, 18 जनवरी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 101 में एक वाहन को पीछे ले जाते समय परिमल राय (45) वाहन के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। राय पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के मोहैय्यापुर गांव के पास रविवार रात हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया और एक की मौत हो गयी। आशुतोष और उनकी ममेरी बहन गुंजन (13) बाइक से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई और आशुतोष का उपचार चल रहा है।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में सड़क हादसे में शिव प्रसाद राम (30) की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में शिव प्रसाद राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा