आंध्र प्रदेश में दो नाव के पलटने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:22 IST2021-05-25T16:22:52+5:302021-05-25T16:22:52+5:30

Three people died in Andhra Pradesh due to two boat overturns | आंध्र प्रदेश में दो नाव के पलटने से तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में दो नाव के पलटने से तीन लोगों की मौत

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), 25 मई सिलेरू नदी में दो नाव के पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। ये ओडिशा के मालकानगिरि जिले के निवासी थे।

दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मियों ने पांच लापता लोगों की तलाश को लेकर अभियान शुरू किया है। ये लोग उन दोनों नौकाओं में सवार थे जो सुबह पलट गई।

पीड़ित आदिवासी प्रवासी मजदूर हैं और हैदराबाद से ओडिशा के अपने गांव कोंदुगुदा लौट रहे थे। पांच नाव में सवार होकर करीब 35 लोगों ने एक साथ सिलेरू नदी में यात्रा शुरू की थी। इनमें से कुछ सुरक्षित अपने गंतव्य पहुंच गए।

राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लगे कर्फ्यू के कारण वह लोग नदी के रास्ते जा रहे थे। लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people died in Andhra Pradesh due to two boat overturns

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे