लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:02 IST

Open in App

सहारनपुर, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना बेहट अन्तर्गत एक चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से बाइक सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार पहिया वाहन सवार चार व्यक्ति घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि एक घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य घायल फरार हो गये। उन्होंने बताया कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना बेहट अन्तर्गत ग्राम भोजेवाला निवासी मुन्तजीर का 19 वर्षीय पुत्र साहिब अपनी मां इमराना (45) और छोटे भाई सैफ (15) के साथ बाइक से दवा लेने बेहट जा रहा था।

शर्मा ने बताया कि साहिब जब अपनी बाइक लेकर दिल्ली-यमनौत्री हाइवे पर चढ़ा तभी सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शर्मा ने बताया कि इस हादसे में चार पहिया वाहन चालक सहित उसमें सवार चार व्यक्ति धायल हो गये। उन्होंने बताया कि वाहन चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य घायल वहां से फरार हो गये।

मृतक के परिजनों और गांव वालों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। बाद में मृतक के परिजन शवों को अपने साथ गांव ले गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू